यह ख़बर 19 जून, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई मेट्रो में सुबह यात्रा करने वालों के लिए रियायती किराया

मुंबई:

मुंबई मेट्रो में सुबह-सुबह यानी व्यस्त समय से पहले यात्रा करने वालों को अपेक्षाकृत कम किराया देना होगा। कंपनी एमएमओपीएल ने प्रोत्साहन के रूप में किन्हीं दो स्टेशनों के बीच रियायती किराया पांच रुपये तय किया है।

कंपनी के बयान के अनुसार, रियायती किराये की यह पेशकश एक सप्ताह के लिए प्रायोगिक तौर पर की जा रही है। इसका उद्देश्य लोगों को 5.30 बजे से 8 बजे के बीच यात्रा के लिए प्रोत्साहित करना है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

स्मार्टकार्ड धारक भी इस सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। यह सुविधा 25 जून तक रहेगी हालांकि शनिवार व रविवार इसमें शामिल नहीं हैं।