यह ख़बर 28 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मिलावटखोरों पर दबिश जारी, लाखों का तेल बरामद

खास बातें

  • छापों में 200 लीटर के 1000 ड्रम बरामद हुए जिनमें 2 लाख लीटर मिलावटी तेल मिला। बरामद माल की क़ीमत 40 से 50 लाख रुपये के करीब है।
मुंबई:

मुंबई में गुरुवार रात 2 लाख लीटर मिलावटी तेल पकड़ा गया है। कुर्ला इलाके में पुलिस ने एक बड़ी छापेमारी के तहत आठ से दस गोदामों में छापे मारे। जहां से 200 लीटर के 1000 ड्रम बरामद हुए जिनमें 2 लाख लीटर मिलावटी तेल मिला। बरामद माल की क़ीमत 40 से 50 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। दरअसल मालेगांव के एडीएम यशवंत सोनावणे की तेल माफिया के हाथों हत्या के बाद से ही महाराष्ट्र सरकार ने मिलावट के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। इसी के तहत गुरुवार को पुलिस ने 200 जगहों पर छापे मार कर करीब 250 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई हुई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com