गणतंत्र दिवस पर बाजार रहेंगे बंद

मुंबई:

सर्राफा व धातु सहित सभी थोक जिंस बाजार कल ‘गणतंत्र दिवस’ के मौके पर बंद रहेंगे। बंबई शेयर बाजार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, फारेक्स व जिंस वायदा बाजार भी सोमवार को बंद रहेंगे।

इससे पूर्व शुक्रवार को बाजारों में तेजी का रुख रहा था। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 272.82 अंकों की तेजी के साथ 29,278.84 पर और निफ्टी 74.20 अंकों की तेजी के साथ 8,835.60 पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com