यह ख़बर 18 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

देश में मामूली रूप से बढ़ी है बेरोजगारी : सरकार

नई दिल्ली:

सरकार ने बुधवार को कहा कि देश में बेरोजगारी मामूली रूप से बढ़ी है। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री के सुरेश ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2009-10 और 2011-12 के बीच सर्वेक्षणों के नतीजों के अनुसार बेरोजगारी दो प्रतिशत से बढ़कर 2.2 प्रतिशत हो गई।

उन्होंने बताया कि बहरहाल, कुल बेरोजगारी 46.55 करोड़ से बढ़कर 47.41 करोड़ हो गई। मंत्री ने कहा कि विभिन्न सरकारी, रेलवे सहित सार्वजनिक उपक्रमों एवं अन्य विभागों में खाली पड़े पदों को भरना प्राथमिकता वाला काम है और इसे सक्रियता से किया जा रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com