यह ख़बर 26 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

किंगफिशर की विदेशी विमानन कम्पनियों से एफडीआई वार्ता

खास बातें

  • नकदी संकट से जूझ रही विमानन कम्पनी किंगफिशर एयरलाइंस विदेशी विमानन कम्पनियों से अपनी होल्डिंग कम्पनी युनाइटेड ब्रुअरीज (यूबी) में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बात कर रही है।
बेंगलुरु:

नकदी संकट से जूझ रही विमानन कम्पनी किंगफिशर एयरलाइंस विदेशी विमानन कम्पनियों से अपनी होल्डिंग कम्पनी युनाइटेड ब्रुअरीज (यूबी) में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बात कर रही है।

किंगफिशर एयरलाइंस के अध्यक्ष विजय माल्या ने बुधवार को कम्पनी की 17वीं सलाना आम बैठक से पहले संवाददाताओं से कहा, "हम कुछ विदेशी विमानन कम्पनियों और निवेशकों से हमारी एयरलाइंस में निवेश करने के लिए बात कर रहे हैं। हम काफी तेजी से काम कर रहे हैं।"

माल्या ने कहा कि सरकार ने घरेलू विमानन कम्पनियों में विदेशी विमानन कम्पनियों को 49 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) करने की अनुमति लगभग 10 दिन पहले ही दी है और कम्पनी निवेशकों से बात करने में इससे अधिक तेजी नहीं दिखा सकती थी।

उन्होंने कहा, "हम इससे अधिक तेजी नहीं कर सकते थे। सरकार ने सिर्फ 10 दिन पहले ही नागरिक उड्डयन क्षेत्र में एफडीआई नीति की घोषणा की है।" माल्या ने सम्भावित निवेशकों के बारे में अधिक बताने से इनकार किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

विमानन कम्पनी भारतीय स्टेट बैंक की अगुआई वाले बैंकों के समूह के साथ भी करीब 8,000 करोड़ रुपये के नुकसान को निपटाने के लिए बात कर रही है। बैंकों के समूह के साथ कम्पनी की अगली बैठक मुम्बई में गुरुवार को होने वाली है।