यह ख़बर 17 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

जिंदल पावर का आईपीओ अप्रैल तक

खास बातें

  • नवीन जिंदल के नेतृत्व वाली कंपनी जिंदल पावर का प्रथम सार्वजनिक शेयर निर्गम अब इस साल के अप्रैल में आने की संभावना है।
New Delhi:

नवीन जिंदल के नेतृत्व वाली कंपनी जिंदल पावर का प्रथम सार्वजनिक शेयर निर्गम अब इस साल के अप्रैल में आने की संभावना है। इस तरह पहले के कार्यक्रम के अनुसार इसमें एक माह की देरी होगी। प्रथम शेयर निर्गम के माध्यम से कंपनी 7,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक ने बताया, जिंदल पावर का आईपीओ मार्च के अंत अथवा अप्रैल के मध्य तक आएगा। हमें सभी आवश्यक मंजूरी मिल चुकी हैं। आईपीओ का ठीक-ठीक समय बाजार की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। हमें सही समय का इंतजार है और हम इसके माध्यम से करीब 7,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाएंगे। इससे पहले कंपनी के प्रबंध निदेशक आरएस शर्मा ने कहा था कि कंपनी का आईपीओ मार्च, 2011 तक आएगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com