यह ख़बर 04 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

जेट ने रियायती टिकटों की ब्रिकी शुरू की

खास बातें

  • कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना में 750 किलोमीटर से कम दूरी वाले रूट पर एकतरफा इकोनॉमी किराया 1,777 रु, 750-1000 किलोमीटर के लिए 2777 रु तथा 1000 किलोमीटर से अधिक लंबे रूट के लिए 3777 रुपये किराया होगा।
नई दिल्ली:

जेट एयरवेज ने सात लाख रियायती घरेलू हवाई टिकटों की ब्रिकी शनिवार को शुरू की। इन टिकटों से 10 अगस्त और उसके बाद यात्रा की जा सकती है।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना में 750 किलोमीटर से कम दूरी वाले रूट पर एकतरफा इकोनॉमी किराया 1,777 रु, 750-1000 किलोमीटर के लिए 2777 रु तथा 1000 किलोमीटर से अधिक लंबे रूट के लिए 3777 रुपये किराया होगा।

प्रवक्ता ने कहा कि ईंधन अधिभार इस किराये में शामिल है लेकिन यात्री को लागू कर देने होंगे। योजना के तहत टिकट बुकिंग 9 अगस्त अथवा उससे पहले ही की जा सकती है और यात्रा 10 अगस्त से की जा सकेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

प्रवक्ता ने कहा कि इस योजना के तहत टिकट पर रिफंड नहीं होगा तथा तारीख में बदलाव भी 1200 रुपये प्रति सेक्टर शुल्क के साथ होगा। जेट की इस योजना का उद्देश्य ऐसे समय जब हवाई यात्रा के लिहाज से कमी का मौसम होता है, अधिक से अधिक यात्रियों को आकर्षित करना है।