10 लाख टिकटों पर 25 प्रतिशत छूट देगी जेट एयरवेज

नई दिल्ली:

निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने 10 लाख टिकटें 25 प्रतिशत छूट पर बेचने की पेशकश की है। कंपनी इकनॉमी श्रेणी की ये टिकटें घरेलू रूटों पर सीमित अवधि के लिए बेचेगी।

कंपनी के बयान में कहा गया है कि यह पेशकश 27 मई से 30 मई तक होगी और इनके जरिये 15 जून से 15 अक्तूबर तक यात्रा की जा सकती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जेट एयरवेज की यह पेशकश सिर्फ डायरेक्ट उड़ानों के लिए है और यह सुविधा ग्रुप बुकिंग करवाने वाले लोगों को नहीं दी जाएगी। यह ऑफर 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में भी स्पाइसजेट अपनी स्थापना की 10वीं वर्षगांठ मनाने के लिए ऐसी ही दो पेशकश कर चुकी है। जेट एयरवेज के अलावा अन्य एयरलाइन कंपनियां भी समय-समय पर सस्ती टिकटों की पेशकश करती रही हैं।