यह ख़बर 28 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

जापान ने भारत से किया 7,802.17 करोड़ रुपये सहायता का वादा

खास बातें

  • जापान ने आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) ऋण योजना के तहत भारत की चार विकास परियोजनाओं के लिए 7,802.17 करोड़ रुपये (132.645 अरब येन) की सहायता देने का वादा किया।
नई दिल्ली:

जापान ने आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) ऋण योजना के तहत भारत की चार विकास परियोजनाओं के लिए 7,802.17 करोड़ रुपये (132.645 अरब येन) की सहायता देने का वादा किया।

चारों परियोजनाओं में शामिल हैं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-हैदराबाद परिसर (313.62 करोड़ रुपये), तमिलनाडु ट्रांसमिशन सिस्टम इम्प्रूवमेंट परियोजना (3,572.73 करेाड़ रुपये), राजस्थान ग्राम जल आपूर्ति और फ्लोरोसिस शमन परियोजना (2,211.52 करोड़ रुपये) और दिल्ली जल आपूर्ति सुधार परियोजना (1,704.30 करोड़ रुपये)।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "आर्थिक विभाग के संयुक्त सचिव और भारत में जापान दूतावास के अधिकारी के बीच आज (शुक्रवार को) दस्तावेजों का आदान प्रदान हुआ। दस्तावेंजों के इस हस्तांतरण के जरिए जापान ने 132.645 अरब येन की सहायता करने का वादा किया।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार के वादे के साथ जापान का ओडीए बढ़कर 3,587.302 अरब येन तक पहुंच गया।