राजकोट में अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 11 फरवरी से

राजकोट में अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 11 फरवरी से

प्रतीकात्मक तस्वीर

राजकोट:

सौराष्ट्र व्यापार उद्योग महामंडल इस साल 11 फरवरी से पांच दिन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का आयोजन करेगा ताकि विनिर्माताओं को अफ्रीकी देशों में अपने उत्पादों के निर्यात में मदद मिल सके।

महामंडल के अध्यक्ष पराग तेजुरा ने यहां कहा, ‘‘व्यापार प्रदर्शनी यहां 11 फरवरी से शुरू होगी जहां 20 देशों से ज्यादा के प्रतिनिधि हिस्सा लेने आ रहे हैं जिनमें से ज्यादातर अफ्रीका के हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘व्यापार प्रदर्शनी व्यापार, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण आदि पर चर्चा का मौका प्रदान करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सौराष्ट्र वाहन के कल-पुर्जे के विनिर्माण, निर्माण सामग्री के उत्पादन, रसोई के काम आने वाले बरतनों और नकली जेवरात का केंद्र है।’’ तेजुरा ने कहा कि इससे अफ्रीकी देशों में अपने उत्पादों के निर्यात में मदद मिलेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com