यह ख़बर 26 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

'भारत की विकास दर 5.5 से 6.5 फीसदी के बीच रहेगी'

खास बातें

  • भारत की विकास दर इस साल 5.5 फीसदी से 6.5 फीसदी के बीच रहेगी। यह कहना है वित्त मंत्रालय के चीफ इकनॉमिक एडवाइजर रघुराम राजन का।
नई दिल्ली:

भारत की विकास दर इस साल 5.5 फीसदी से 6.5 फीसदी के बीच रहेगी। यह कहना है वित्त मंत्रालय के चीफ इकनॉमिक एडवाइजर रघुराम राजन का।

एनडीटीवी से खास बातचीत में रघुराम ने कहा कि देश में हो रहे निवेश में लगातार कमी आ रही है, जिसकी वजह से विकास की रफ्तार उतनी तेज नहीं हो पा रही है, जितनी की उम्मीद की जा रही थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

साथ ही उन्होंने कहा कि जहां तक विकास की रफ्तार की बात है तो यह 8 से 9 फीसदी के बीच रहने का अनुमान है। इसमें अभी कुछ सालों का वक्त लग सकता है।