भारतीय मूल के जॉन पॉल अलूकास एशिया के टॉप 10 रईसों में शुमार

एशिया की टॉप 10 सबसे रईस हस्तियों में भारतीय मूल के जॉन पॉल अलूकास का नाम भी शामिल है। एक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी व्यक्तिगत संपत्ति 82 करोड़ डॉलर आंकी गई है। वह जायअलूकास ग्रुप (Joyalukkas group) के कार्यकारी निदेशक और कंपनी चेयरमैन जाय अलूकास के बेटे हैं।

वैश्विक संपत्ति आसूचना (ग्लोबल वेल्थ इंटेलिजेंस) के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी वेल्थ एक्स ने 29 साल के अलूकास को इस सूची में आठवें स्थान पर रखा गया है।

इस लिस्ट में 1981 और 1997 के दौरान जन्मी धनी हस्तियों को शामिल किया गया है। सूची के टॉप 10 में से 9 नंबर  पर चीन की विभिन्न हस्तियां हैं। वहीं, टॉप 10 में 3 पायदानों पर तो महिला एशियाई करोड़पति हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस सूची में चीन के 34 साल के यांग हुइयान पहले स्थान पर हैं। वह कंट्री गार्डन होल्डिंग्स नामक कंपनी के वाइस चेयरमैन हैं।