खास बातें
- इस साल अभी तक भारतीय कंपनियों द्वारा निजी इक्विटी, विलय एवं अधिग्रहण और पात्र संस्थागत नियोजन के कुल 20.56 अरब डॉलर के सौदे किए गए।
नई दिल्ली: इस साल अभी तक भारतीय कंपनियों द्वारा निजी इक्विटी, विलय एवं अधिग्रहण और पात्र संस्थागत नियोजन के कुल 20.56 अरब डॉलर के सौदे किए गए। वैश्विक परामर्श फर्म ग्रांट थार्नटन के मुताबिक, इस साल जनवरी से मार्च तक भारतीय कंपनियों द्वारा किए गए सौदे पिछले साल के मुकाबले बेहतर हैं। इस दौरान 20.56 अरब डॉलर मूल्य के 221 सौदे किए गए। ग्रांट थार्नटन की विशेषज्ञ (परामर्श सेवा) सीजी श्रीवैद्य ने कहा, हमें 2010 में सबसे अधिक विलय एवं अधिग्रहण गतिविधियां देखने को मिलीं। लेकिन 2011 की पहली तिमाही में और अधिक सौदे किए गए। श्रीवैद्य ने कहा, इस दौरान सबसे महत्वपूर्ण चीज यह देखने को मिली कि विलय एवं अधिग्रहण के ज्यादातर सौदे विदेशी कंपनियों द्वारा भारतीय कंपनियों को खरीदने में किए गए।