भारत की वृद्धि इस साल सात प्रतिशत से अधिक रहेगी : आईएमएफ

भारत की वृद्धि इस साल सात प्रतिशत से अधिक रहेगी : आईएमएफ

नई दिल्ली:

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्ड ने कहा है कि भारत सुधारों की दिशा में कदम उठा रहा है और वृद्धि दर इस साल सात प्रतिशत से अधिक रहेगी. अमेरिका में नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में क्रिस्टीन ने यह बात कही.

आईएमएफ ने उनके हवाले से कहा, चीन विनिर्माण से सेवा, निवेश से खपत और निर्यात से घरेलू सेवाओं की तरफ से संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है. इससे चीजें भरोसेमंद होगी हालांकि वृद्धि थोड़ी कम होगी. इसके बावजूद उसकी वृद्धि दर मजबूत होगी यह करीब 6.0 प्रतिशत रहेगी.

उन्होंने कहा, भारत उल्लेखनीय रूप से सुधारों को आगे बढ़ा रहा है और उसकी वृद्धि दर 7.0 प्रतिशत रहेगी. क्रिस्टीन ने कहा कि दुनिया में पिछले 20 साल में तेजी से बदलाव आया है और यह स्थिर नहीं बनी रहेगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com