यह ख़बर 27 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत

नई दिल्ली:

भारत 2028 तक जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। लंदन स्थित आर्थिक सलाहकार कंपनी सीईबीआर ने यह अनुमान लगाया है।

सीईबीआर का कहना है कि 2028 में चीन और अमेरिका के बाद भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। सीईबीआर की 2013 के लिए विश्व आर्थिक लीग टेबल रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सूची में भारत इस साल कनाडा से एक पायदान खिसक गया है। इस समय भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जनांकिकी और आर्थिक वृद्धि के बूते भारत इस सूची में आगे बढ़ेगा और 2028 तक वह जापान को पछाड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह रिपोर्ट सलाहकार कंपनी की सालाना गणना है।

2012 के लिए इसका आधारभूत आंकड़ा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के विश्व आर्थिक परिदृश्य तथा जीडीपी अनुमान जो सीईबीआर के वैश्विक संभावना मॉडल पर आधारित है। यह मॉडल वृद्धि, महंगाई तथा विनिमय दरों का अनुमान लगाता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यह रिपोर्ट 30 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का साल अंत का अनुमान लगाती है। इसमें उन देशों का उल्लेख होता है, जो 5, 10 और 15 साल बाद दुनिया की 30 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में होंगे।