भारी उथल पुथल के बीच भारत एक शांत द्वीप की तरह खड़ा है : RBI गवर्नर रघुराम राजन

भारी उथल पुथल के बीच भारत एक शांत द्वीप की तरह खड़ा है : RBI गवर्नर रघुराम राजन

आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन (फाइल फोटो)

मुंबई:

भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने शुक्रवार को एक सम्मलेन में कहा कि भारी उथल पुथल के बीच भारत एक शांत द्वीप की तरह खड़ा है।  भारतीय अर्थव्यवस्था के मौजूदा हाल पर उनकी कही कुछ और अहम बातें -
 

  • औद्योगिक देश अभी भी संघर्ष कर रहे हैं
  • विकास को लेकर अनिश्चितता की वजह से फेडरल रिज़र्व दरों को नियंत्रित करके रखा है
  • वैश्विक स्तर पर कुछ सकारात्मक नहीं दिख रहा है
  • किसी भी तरह की विशेष दर और आर्थिक सहायता से दूर रहें
  • सरकार और नियामकों द्वारा घोषित सुधारों को लागू करने की ज़रूरत
  • ब्राज़िल से सीख ली जा सकती है
  • ब्राज़िल की विफलता से सबक मिलता है कि विकास का तरीका सही होना चाहिए
  • सुधार के बूते ही टिकाऊ विकास मुमकिन है
  • हमें महंगाई दर को सिर्फ भविष्य में भी नीचे ही रखना है
  • लेनदारों को speedy bankruptcy code) दिया जाए ताकि संकट को काबू में कर सकें
  • भारत में ऐसे व्यवसायिक माहौल को खड़ा करने की ज़रूरत है जहां बिना किसी विशेषाधिकार के अपने दम पर व्यवसाय चलाए जा सकें   
  • चुपचाप बचत करने वालों को संतुष्ट करने के लिए कम से कम ब्याज़ दर तय करना ज़रूरी

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com