यह ख़बर 10 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

वित्तीय प्रणाली की चुस्ती के लिए एकीकृत कार्रवाई हो : आईएमएफ

खास बातें

  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टीन लागार्दे ने वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार के लिए एकीकृत कार्रवाई का आह्वान किया है। इसके लिए उन्होंने संकट प्रबंधन उपायों और प्रणाली के सम्पूर्ण ढाचे को मजबूत बनाने की बात कही है।
वाशिंगटन:

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टीन लागार्दे ने वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार के लिए एकीकृत कार्रवाई का आह्वान किया है। इसके लिए उन्होंने संकट प्रबंधन उपायों और प्रणाली के सम्पूर्ण ढाचे को मजबूत बनाने की बात कही है।

लागार्दे ने शुक्रवार को कहा कि 2008 में वैश्विक वित्तीय संकट पैदा होने के बाद कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, लेकिन एक सुरक्षित वित्तीय प्रणाली का लक्ष्य अभी तक हासिल नहीं किया जा सका है।

न्यूयार्क में आयोजित लीडर्स डायलॉग के लिए तैयार किए गए एक भाषण में लागार्दे ने कहा है कि नीतिनियंताओं को इस बात का एक स्पष्ट प्रारूप तैयार करना चाहिए और उसका पालन करना चाहिए कि लक्ष्य कैसे हासिल होगा, और इस प्रारूप को न केवल अगले पांच या 10 वर्ष को ध्यान में रखकर तैयार करना चाहिए, बल्कि अगले सप्ताहों और महीनों को ध्यान में रखकर भी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लागार्दे ने कहा कि संकट के दुष्चक्र को तोड़ने के लिए वित्तीय क्षेत्र में नीतिनियंताओं के अगले कदम काफी मायने रखेंगे।