यह ख़बर 05 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

फेसबुक के जरिये लेन-देन की अनुमति दे सकता है आईसीआईसीआई बैंक

खास बातें

  • आईसीआईसीआई बैंक ने बुधवार को कहा कि वह अपने ग्राहकों को फेसबुक के जरिये लेन-देन की अनुमति देने पर काम कर रही है। बैंक के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मुकेश कुमार जैन ने यह जानकारी दी।
हैदराबाद:

आईसीआईसीआई बैंक ने बुधवार को कहा कि वह अपने ग्राहकों को फेसबुक के जरिये लेन-देन की अनुमति देने पर काम कर रही है।

बैंक के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मुकेश कुमार जैन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'बैंक के फेसबुक पेज पर लगभग आठ लाख लाइक हैं। यह दुनिया का अकेला बैंक है जो फेसबुक पर स्टेटमेंट देखने तथा कुछ आग्रह डालने की अनुमति देता है।' 'उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के अवसर पर संवाददाताओं से कहा, 'अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन हम फेसबुक के जरिये लेन-देन की अनुमति देने पर काम कर रहे हैं। कुछ ही समय, अगले कुछ महीनों में आप इस बारे में कोई समाचार पा सकते हैं।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जैन ने कहा, 'हम फेसबुक से इसलिए जुड़े क्योंकि युवा पीढी वहां आती है।' हम उन्हें सुरक्षित खाता जानकारी देने में सफल हुए हैं।' देश में आईसीआईसीआई बैंक उन शुरुआती बैंकों में से हैं जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आए और अपने ग्राहकों को फेसबुक के जरिये ऑनलाइन बैंकिंग की कुछ सुविधाएं दीं।