आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) से हाउसिंग लोन (Housing Loan) लेना अब काफी आसान हो जाएगा.
नई दिल्ली: देश के प्राइवेट सेक्टर की आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने अपने ग्राहकों को बेहतर बैंकिग सुविधा देने के लिए iLens नाम से एक डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. इसे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) द्वारा डेवलप किया गया है. यह प्लेटफॉर्म लोन ऐप्लिकेशन से लेकर लोन डिस्ट्रीब्यूशन तक की लोन से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को डिजिटाइज करने का काम करेगा. इसको लेकर टीसीएस ने एक बयान जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि शुरुआत में iLens सर्विस उन ग्राहकों को दी जाएगी, जो आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) से हाउसिंग लोन (Housing Loan) लेना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें
TCS मामले में नया खुलासा, पीड़िता ने मैनेजमेंट से की शिकायत, तो ऑपरेशन हेड ने कहा- 'क्यों हाईलाइट होना है, जाने दो'
TCS धर्मांतरण मामला: निदा खान की अग्रिम जमानत पर 27 अप्रैल को होगा फैसला, जानें कोर्ट में क्या कुछ हुआ
Nashik TCS scandal:शाहरुख, रज़ा, आसिफ, तौसीफ, शफी ने गलत तरीके से छुआ, मेरे देवी-देवताओं को कहे अपशब्द, नासिक पीड़िता की जुबानी
इसको लेकर आईसीआईसीआई बैंक के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) वी वी बालाजी ने कहा कि हमने हाउसिंग लोन (Housing Loan) को iLens प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया है, जिससे हम इस तरह की लेंडिंग की पूरी प्रक्रिया को डिजिटाइज करने वाले पहले फर्म बन गए हैं. उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म बैंकिंग इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा, क्योंकि हाउसिंग लोन के लिए अब डिजिटल प्रक्रियाएं में केवल अनुमति मिलने की जरुरत है.
टीसीएस ने कहा कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पेपर लेस लॉगिन,डॉक्यूमेंट अपलोड करने, तुरंत मंजूरी प्राप्त करने, संपत्तियों का मूल्यांकन करने और लोन डिस्बर्समेंट के माध्यम से आसान होम लोन की सुविधा प्रदान करती है.
आपको बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक इस प्लेटफॉर्म पर पर्सनल, ऑटो और क्रेडिट कार्ड जैसे अन्य रिटेल लोन की पेशकश करने की योजना बना रहा है.