हयात होटल्स कॉरपोरेशन ने भारत में नया ब्रैंड ‘अंदाज’ उतारा, इसमें हैं सर्विस अपार्टमेंट भी

हयात होटल्स कॉरपोरेशन ने भारत में नया ब्रैंड ‘अंदाज’ उतारा, इसमें हैं सर्विस अपार्टमेंट भी

हयात होटल्स कॉरपोरेशन ने भारत में नया ब्रैंड ‘अंदाज’ उतारा (फाइल फोटो)

हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हयात होटल्स कॉरपोरेशन ने भारत में अपने नए लक्जरी ब्रैंड ‘अंदाज’ को पेश किया है. इसके तहत उसने दिल्ली में 401 कमरों की सुविधा वाला पहला होटल खोला है.

इसमें 129 सर्विस अपार्टमेंट भी हैं. अंदाज दिल्ली के महाप्रबंधक हेद्दो सीब्स ने बताया कि अंदाज ब्रैंड के तहत यह दुनिया में 16वां होटल है. इसके अलावा सिंगापुर, म्यूनिख और वियना में तीन और होटलों का निर्माण कार्य चल रहा है. कंपनी अभी भारत में विभिन्न ब्रैंड नामों से कुल 25 होटलों का परिचालन करती है

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com