खास बातें
- पुलिस ने हिरासत की अवधि को बढ़ाने के अपने आवेदन में कहा कि वे गुप्ता से चार करोड़ रुपये की बरामदगी के लिए उनसे पूछताछ करना चाहते हैं।
गुड़गांव: एक स्थानीय अदालत ने हीरो समूह के अधिकारी संजय गुप्ता की पुलिस हिरासत अवधि सात दिनों के लिए बढ़ा दी। गुप्ता पर सिटी बैंक की 300 करोड़ रुपये की जालसाजी मामले में मिलीभगत का आरोप है। पुलिस ने हिरासत की अवधि को बढ़ाने के अपने आवेदन में कहा कि वे गुप्ता से चार करोड़ रुपये की बरामदगी के लिए उनसे पूछताछ करना चाहते हैं साथ ही वे विभिन्न संपत्तियों में गुप्ता के निवेश की भी जानकारी हासिल करना चाहते हैं। अदालत ने गुप्ता को पहले पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा था। पुलिस के मुताबिक गुप्ता कारोबारी कम्पनियों को सिटी बैंक जालसाजी में मुख्य आरोपी शिवराज पुरी की विभिन्न योजनाओं में निवेश करने के लिए रिझाता था।