यह ख़बर 20 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

वृद्धि दर 2012-13 में दूसरी छमाही में बढ़ेगी : मोंटेक

खास बातें

  • सरकार वृद्धि तेज करने के प्रयास कर रही है, लेकिन इसका चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही की वृद्धि दर पर अनुकूल असर पड़ा है। यह बात योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कही।
नई दिल्ली:

सरकार वृद्धि तेज करने के प्रयास कर रही है, लेकिन इसका चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही की वृद्धि दर पर अनुकूल असर पड़ा है। यह बात योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कही।

अहलूवालिया ने कहा, हम बहुत कुछ कर रहे हैं। असर दूसरी छमाही में दिखेगा। हमें उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में वृद्धि दर में सुधार आएगा। चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में वृद्धि दर करीब छह फीसदी के आसपास रहेगी जो पहली छमाही के 5.4 फीसदी के स्तर से बेहतर होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com