यह ख़बर 17 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

डीजल की बढ़ी कीमतों पर सरकार ने दी सफाई

खास बातें

  • पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों पर सरकार अब सफाई पेश कर रही है। सोमवार को पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से देश के कई अखबारों में एक विज्ञापन छापा गया है।
नई दिल्ली:

पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों पर सरकार अब सफाई पेश कर रही है। सोमवार को पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से देश के कई अखबारों में एक विज्ञापन छापा गया है।

दरअसल, इस विज्ञापन में पेट्रो उत्पादों में की गई बढ़ोतरी की मजबूरी को बताते हुए इसे जरूरी बताया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसमें मंत्रालय की तरफ से यह बताने की कोशिश की गई है कि डीजल और एलपीजी पर जारी सब्सिडी से तेल कंपनियों को कितना घाटा हो रहा था।