यह ख़बर 28 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

नए रसोई गैस कनेक्शन जारी करने पर कोई प्रतिबंध नहीं : सरकार

खास बातें

  • सरकार ने आज स्पष्ट किया कि नए रसोई गैस कनेक्शन (एलपीजी) जारी करने पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है।
नई दिल्ली:

सरकार ने आज स्पष्ट किया कि नए रसोई गैस कनेक्शन (एलपीजी) जारी करने पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है।

पेट्रोलियम मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि नए एलपीजी कनेक्शन जारी करने पर किसी तरह की रोक नहीं है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसमें कहा गया है कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर सही लोगों को उपलब्ध हों, सभी एलपीजी वितरक नए कनेक्शनों के आवेदन को स्वीकार करेंगे। मंत्रालय ने कहा है कि केवाईसी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद नए गैस कनेक्शन जारी किए जा सकते हैं।