Gold Price Today : नए साल से पहले सस्ता हुआ सोना, 10 ग्राम सोने के लिए चुकानी होगी इतनी कीमत

Gold Price Today : आज सोने में जहां हल्की गिरावट दर्ज हुई है, वहीं चांदी शुरुआती कारोबार में उछाल पर थी. अच्छी बात ये है कि सोना नए साल से पहले सस्ता हो गया है. गुरुवार तक 10 ग्राम सोने की कीमत 48,100 से ऊपर चल रही थी, लेकिन आज रेट 47,900 से नीचे गिर गया है.

Gold Price Today : नए साल से पहले सस्ता हुआ सोना, 10 ग्राम सोने के लिए चुकानी होगी इतनी कीमत

Gold Price Today : सोने में गिरावट, चांदी बढ़त पर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

Gold-Silver Price Updates : शुक्रवार 31 दिसंबर, 2021 को यानी 2021 को बुलियन मार्केट में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. सोने में जहां हल्की गिरावट दर्ज हुई है, वहीं चांदी शुरुआती कारोबार में उछाल पर थी. अच्छी बात ये है कि सोना नए साल से पहले सस्ता हो गया है. गुरुवार तक 10 ग्राम सोने की कीमत 48,100 से ऊपर चल रही थी, लेकिन आज रेट 47,900 से नीचे गिर गया है. आज सुबह 10.47 के आसपास सोने में 0.02 % की गिरावट दर्ज हो रही थी और 10 ग्राम सोने की कीमत 47,875 रुपये दर्ज हुई. इसका एवरेज प्राइस 47,919 रुपये प्रति यूनिट पर था. पिछली क्लोजिंग 47,885 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुई थी.

अगर चांदी की बात करें तो 62,160 रुपये पर बंद हुआ सिल्वर मेटल आज 40 रुपये या 0.06 % की तेजी दिखाकर 62,000 रुपये पर चल रहा था. इसका एवरेज प्राइस 62,257 पर दर्ज हुआ.

अगर GoldPrice.org पर देखें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में 0.12% की तेजी दर्ज हो रही थी और धातु 1,817.97 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, चांदी 0.03 फीसदी की तेजी के साथ 23.10 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी.

IBJA के रेट

अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आखिरी अपडेट के साथ आज सोने-चांदी की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)

999 (प्योरिटी)- 47,798
995- 47,607
916- 43,783
750- 35,849
585- 27,962
सिल्वर 999- 61,133

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत

Good Returns वेबसाइट पर नजर डालें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,875, 8 ग्राम पर 39,000, 10 ग्राम पर 48,750 और 100 ग्राम पर 4,87,500 रुपये चल रही है. अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरेट सोना 46,750 पर बिक रहा है.

अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 47,040 और 24 कैरेट सोने की कीमत 51,310 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,750 और 24 कैरेट सोना 48,750 पर चल रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,040 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,740 रुपए है. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,250 और 24 कैरेट 49,370 रुपए है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अगर चांदी की बात करें तो वेबसाइट के मुताबिक, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 62,200 रुपए प्रति किलो है. दिल्ली में चांदी 62,200 रुपए प्रति किलो बिक रही है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है. चेन्नई में चांदी की कीमत 65,400 रुपए प्रति किलो है.