अगर GoldPrice.org पर देखें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय समयानुसार सुबह 11.33 पर MCX पर गोल्ड में 0.29 फीसदी की गिरावट दर्ज हो रही थी और धातु 4,447.89 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, चांदी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 59,640.48 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी.
IBJA के रेट
अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आज सोने-चांदी की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)
999 (प्योरिटी)- 49,219
995- 49,022
916- 45,085
750- 36,914
585- 28,793
सिल्वर 999- 66,283
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत
Good Returns वेबसाइट पर नजर डालें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4984, 8 ग्राम पर 39,584, 10 ग्राम पर 49,480 और 100 ग्राम पर 4,94,800 रुपये चल रही है. अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरेट सोना 48,480 पर बिक रहा है.
अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 48,240 और 24 कैरेट सोने की कीमत 52,410 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 48,480 और 24 कैरेट सोना 48,480 पर चल रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 48,740 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 51,440 रुपए है. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,340 और 24 कैरेट 50,550 रुपए है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं.
अगर चांदी की बात करें तो वेबसाइट के मुताबिक, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 66,300 रुपए प्रति किलो है. दिल्ली में चांदी 66,300 रुपए प्रति किलो बिक रही है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है. चेन्नई में चांदी की कीमत 71,400 रुपए प्रति किलो है.