यह ख़बर 29 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

लुढ़कने के बाद सोना 780 रु सुधरा, चांदी में भी 1990 रु का उछाल

खास बातें

  • घरेलू बाजार में सोने के भाव 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 780 रु की तेजी के साथ क्रमश: 26,430 रु ओर 26,230 रु प्रति दस ग्राम बंद हुए। शुक्रवार को इसमें 1150 रु की भारी गिरावट दर्ज की गई थी।
नई दिल्ली:

वैश्विक संकेतों के बीच स्टॉकिस्टों की निचले स्तर पर लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 23 माह के निचले स्तर तक लुढ़कने के बाद शनिवार को 780 रु तेजी के साथ 26,430 रु प्रति दस ग्राम बोले गए।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी के भाव 1990 रु उछल कर 4100 रु किलो हो गए।

कारोबारियों ने बताया कि स्टॉकिस्टों और फुटकर कारोबारियों की निचले स्तर पर लिवाली के चलते बाजार में तेजी का रुख कायम हो गया।

न्यूयार्क में सोने के भाव 2.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 1235.00 डॉलर प्रति औंस और चांदी के भाव 6.21 डॉलर प्रति औंस चढ़कर 99.5 डॉलर प्रति औंस हो गए।

घरेलू बाजार में सोने के भाव 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 780 रु की तेजी के साथ क्रमश: 26,430 रु ओर 26,230 रु प्रति दस ग्राम बंद हुए। कल इसमें 1150 रु की भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

वही लिवाली समर्थन के अभाव में गिन्नी के भाव 200 रु की गिरावट के साथ 23,600 रु प्रति आठ ग्राम बंद हुए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

चांदी तैयार के भाव 1990 रु की तेजी के साथ 41,000 रु ओैर चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 550 रु चढ़कर 40,250 रु किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 2000 रु की तेजी के साथ 77,000:78,000 रु प्रति सैकड़ा बंद हुए।