सोना आयात फरवरी में 29.5 फीसदी घटकर 1.39 अरब डॉलर रहा

सोना आयात फरवरी में 29.5 फीसदी घटकर 1.39 अरब डॉलर रहा

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली:

सोने का आयात फरवरी में 29.49 प्रतिशत घटकर 1.39 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले जनवरी में इसमें तीव्र वृद्धि दर्ज की गई थी। सोने का आयात कम होने से देश के चालू खाते के घाटे (कैड) पर अंकुश रहने की उम्मीद है।

वैश्विक और घरेलू बाजार में इस पीली धातु के दाम में गिरावट को आयात में गिरावट की एक वजह माना जा रहा है। एक साल पहले फरवरी 2015 में सोने का आयात 1.98 अरब डॉलर का हुआ था।

सोने का आयात घटने से फरवरी में व्यापार घाटा कम होकर 6.54 अरब डॉलर रहा जो कि एक साल पहले इसी माह में 6.74 अरब डॉलर रहा था। भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है और इस आयात से मुख्य तौर पर आभूषण उद्योग की मांग पूरी होती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)