यह ख़बर 20 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

जनरल मोटर्स वाहनों की कीमत जनवरी से 10,000 रु. तक बढ़ेगी

नई दिल्ली:

जनरल मोटर्स इंडिया ने कहा कि वह अगले महीने से अपनी सभी कारों की कीमत 10,000 रुपये तक बढ़ाएगी ताकि बढ़ती लागत के असर की आंशिक तौर पर भरपाई की जा सके।

जनरल मोटर्स इंडिया के उपाध्यक्ष पी बालेंद्रन ने कहा, हमने जनवरी से अपनी सभी कारों की कीमत 10,000 रुपये तक बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी फिलहाल देश में हैचबैक स्पार्क से लेकर एसयूवी कैप्टिवा तक कारें बेचती है, जिनकी कीमत 3.33 लाख रुपये से 25.71 लाख रुपये के बीच है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इससे पहले इस सप्ताह हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने जनवरी से अपने सभी मॉडल की कीमत में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी।