खास बातें
- मौजूदा विदेशी आस्तियों में अच्छी वृद्धि के कारण 14 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.44 अरब डॉलर बढ़कर 294.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई: मौजूदा विदेशी आस्तियों में अच्छी वृद्धि के कारण 14 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.44 अरब डॉलर बढ़कर 294.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह कुल मुद्रा भंडार 1.58 अरब डॉलर बढ़कर 292 अरब डॉलर हो गया था।
भारतीय रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) समीक्षाधीन सप्ताह में 2.39 अरब डॉलर बढ़कर 261.51 अरब डॉलर हो गईं।
एफसीए को अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में दर्शाया जाता है, जिसमें भंडार में रखे गए यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभाव का भी पता चलता है। रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में सोने का भंडार 26.24 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा।