फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस के शेयरों की कमजोर शुरुआत, पांच फीसदी टूटकर हुए सूचीबद्ध

Five Star Business Finances IPO: फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस का आईपीओ 11 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन 70 प्रतिशत सब्सक्राइव किया गया था.

फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस के शेयरों की कमजोर शुरुआत, पांच फीसदी टूटकर हुए सूचीबद्ध

चेन्नई स्थित फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस को टीपीजी, मैट्रिक्स पार्टनर्स, नॉर्वेस्ट वेंचर्स, सिकोइया और केकेआर जैसे निवेशकों का समर्थन मिला है.

नई दिल्ली:

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस (Five star IPO) के शेयरों ने आज अपने 474 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 5 फीसदी टूटकर बाजार में सुस्त शुरुआत की. कंपनी के शेयर बीएसई (BSE) पर पांच प्रतिशत गिरकर 449.95 रुपये पर सूचीबद्ध हुए हैं. हालांकि, बाद में कंपनी के शेयरों में थोड़ा सुधार आया. इस खबर को लिखे जाने के समय तक यह शेयर 1.88 प्रतिशत बढ़कर 468.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार करता दिखाई दिया. वहीं, फाइवस्टार बिजनेस फाइनेंस के शेयर एनएसई (NSE) निफ्टी पर एक प्रतिशत घटकर 468.80 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुए हैं.

फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस की इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (Five Star Business Finances IPO) को 11 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन 70 प्रतिशत सब्सक्राइव किया गया था. मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास जमा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार (DRHP) के अनुसार, इस आइपीओ के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड  450-474 रुपये प्रति शेयर तय किया था. यह आईपीओ मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटरों द्वारा 1,960 करोड़ रुपये के शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) था.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

चेन्नई स्थित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस (Five Star Business Finance) को टीपीजी, मैट्रिक्स पार्टनर्स, नॉर्वेस्ट वेंचर्स, सिकोइया और केकेआर जैसे दिग्गज निवेशकों का समर्थन प्राप्त है. कंपनी ने मार्च 2022 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान  453.5 करोड़ रुपये का लाभ हासिल किया, जो पिछले वर्ष के 359 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2020 के 262 करोड़ रुपये की तुलना में अधिक था. वहीं, वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू बढ़कर 1,254 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2021 में 1,050 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2020 में 786.7 करोड़ रुपये था.
 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)