खास बातें
- देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) अगस्त महीने में लगभग 20 प्रतिशत घटकर 2.26 अरब डॉलर रह गया। अगस्त, 2011 में देश में 2.83 अरब डॉलर मूल्य का विदेश निवेश हुआ था।
नई दिल्ली: देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) अगस्त महीने में लगभग 20 प्रतिशत घटकर 2.26 अरब डॉलर रह गया। अगस्त, 2011 में देश में 2.83 अरब डॉलर मूल्य का विदेश निवेश हुआ था।
इससे पहले, जुलाई महीने में एफडीआई प्रवाह में 60 प्रतिशत वृद्धि देखने को मिली थी। औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अप्रैल-अगस्त, 2012 के दौरान विदेशी मुद्रा प्रवाह 60 प्रतिशत घटकर 8.16 अरब डॉलर रहा, जो गत वर्ष समान अवधि में 20.63 अरब डॉलर था।
एफडीआई में इस कमी का कारण पूछे जाने के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि इस आंकड़े में उतार-चढ़ाव आता रहता है। हालांकि उन्होंने कहा कि विमान तथा मल्टी-ब्रांड रिटेल में एफडीआई की अनुमति जैसे फैसलों से आने वाले महीनों में निवेश बढे़गा।