पीएफ की ऑनलाइन निकासी की सुविधा तीन महीने में होगी शुरू

पीएफ की ऑनलाइन निकासी की सुविधा तीन महीने में होगी शुरू

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली:

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा अपने छह करोड़ से अधिक अंशधारकों की सहूलियत के लिए भविष्य निधि (पीएफ) की ऑनलाइन निकासी की सुविधा तीन महीने में शुरू किए जाने की संभावना है।

इस सुविधा के लागू होने के बाद अंशधारक पीएफ से अपना धन निकालने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और पैसा सीधे उनके बैंक खाते में चला जाएगा।

श्रम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन पीएफ निकासी की सुविधा पर 24 जुलाई को विचार-विमर्श होगा, जबकि ईपीएफओ में श्रमिकों की ओर से ट्रस्टियों की बैठक बुलाई गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अधिकारी ने कहा कि यह सुविधा शुरू करने के लिए जरूरी है कि कम से कम 40 प्रतिशत विशिष्ट खाता संख्या (यूएएन) ग्राहकों के आधार और  बैंक खाता संख्या से सम्बद्ध हो। फिलहाल केवल 12 प्रतिशत अंशधारकों की आधार संख्या को उनके यूएएन से जोड़ा गया है।