यह ख़बर 24 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

अगले दो से चार महीने में सुधार संबंधी और पहल की जाएंगी : चिदंबरम

खास बातें

  • संप्रग के दूसरे कार्यकाल के दौरान आर्थिक सुधार कार्यक्रमों को बढ़ाने के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि सरकार अगले दो से चार महीनों में और पहल करेगी।
नई दिल्ली:

संप्रग के दूसरे कार्यकाल के दौरान आर्थिक सुधार कार्यक्रमों को बढ़ाने के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि सरकार अगले दो से चार महीनों में और पहल करेगी। साथ ही उन्होंने संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों को आगे बढ़ाने के लिए प्रमुख विपक्षी दल से सहयोग की मांग की।

जल्दी चुनाव की संभावना से इनकार करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार और 13 महीने तक बनी रहेगी और छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पहल करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश आठ फीसदी की वृद्धि दर प्राप्त कर सके।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

चिदंबरम ने कहा, बहुत कुछ करने की जरूरत है। शेष विधेयकों को पारित किया जाना है। कई और कदम उठाने हैं, जिनमें से कुछ कार्यकारी होंगे, जिसमें दो से चार महीने का वक्त लगेगा। चिदंबरम ने ब्रिटेन की पत्रिका द इकॉनामिस्ट द्वारा आयोजित सम्मेलन में कहा, हम छोटे और उल्लेखनीय कदम उठाते रहेंगे। हम कुछ बड़ी पहलों को आगे बढ़ाएंगे। भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार होता रहेगा।