खास बातें
- रिलायंस इंडस्ट्रीज, एयरटेल और एसबीआई जैसी दिग्गज कंपनियों ने अपनी वेबसाइट के पतों में डॉट कॉम, डॉट नेट की जगह अपनी पसंद के शब्द डालने के लिए अर्जी दी है।
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एयरटेल और एसबीआई जैसी दिग्गज कंपनियों ने अपनी वेबसाइट के पतों में डॉट कॉम, डॉट नेट की जगह अपनी पसंद के शब्द डालने के लिए अर्जी दी है।
इन कंपनियों ने इंटरनेट कॉरपोरेशन फॉर असाइंड नेम्स एंड नंबर्स (आईकैन) के पास ‘शीर्ष स्तर के डोमेन’ मसलन डॉट इंडियन्स, डॉट आरआईएल, डॉट भारती, डॉट एसबीआई के लिए आवेदन किया है।
आईकैन ने इस साल जनवरी में कंपनियों, संगठनों और व्यक्तियों से विशेष शब्दों को खरीदने के लिए 1,85,000 डॉलर (एक करोड़ रुपये से अधिक) के शुल्क के साथ आवेदन आमंत्रित किए।