यह ख़बर 27 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

देना बैंक का पहली तिमाही मुनाफा 21 प्रतिशत घटकर 189 करोड़ रुपये

खास बातें

  • सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक का मुनाफा 30 जून 2013 को समाप्त पहली तिमाही में 21 प्रतिशत घटकर 189.20 करोड़ रुपये रह गया।
नई दिल्ली:

सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक का मुनाफा 30 जून 2013 को समाप्त पहली तिमाही में 21 प्रतिशत घटकर 189.20 करोड़ रुपये रह गया।

देना बैंक ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि बैंक को 2012-13 की अप्रैल से जून तिमाही में 238.63 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक की कुल आय बढ़कर 2,765.68 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 2,278.85 करोड़ रुपये रही थी।

जून 2013 की तिमाही में देना बैंक की सकल गैर निष्पादक आस्तियां (एनपीए) बढ़कर 2.70 प्रतिशत हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 1.80 प्रतिशत थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इधर, बैंक का शुद्ध एनपीए अप्रैल से जून 2013 की अवधि में बढ़कर 1.74 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 1.01 प्रतिशत रहा था। 30 जून को बैंक का पूंजी पर्याप्तता औसत 11.12 प्रतिशत पर था।