रतन टाटा ने कहा, नोटबंदी 'साहसिक कदम', हमारे समर्थन का हकदार

रतन टाटा ने कहा, नोटबंदी 'साहसिक कदम', हमारे समर्थन का हकदार

रतन टाटा की फाइल फोटो

नई दिल्ली:

टाटा संस के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा ने 500 और 1000 रुपये के नोट पर पाबंदी के सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए इसे साहसिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि इससे कालाधन और भ्रष्टाचार की समस्या दूर होगी.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, 'बड़ी राशि वाली पुरानी मुद्रा पर पाबंदी एक साहसिक कदम है, जो कालाधन तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएगा. यह हमारे समर्थन का हकदार है.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के नोट के उपयोग पर पाबंदी लगा दी. इस कदम का मकसद कालाधन पर अंकुश लगाना, नकली मुद्रा को प्रचलन से बाहर करना तथा आतंकवादियों को मिलने वाली सहायता पर लगाम लगाना है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com