यह ख़बर 06 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली के व्यवसायी ने 73 करोड़ के काले धन का किया खुलासा

खास बातें

  • इस व्यवसायी ने विदेशों में जमा 73 करोड़ रुपये की राशि और सिंगापुर, स्विस बैंकों व अमेरिका में अपने लाकरों का ब्यौरा आयकर विभाग को दिया है।
नई दिल्ली:

दिल्ली के एक व्यवसायी ने विदेश में जमा कालेधन का बड़ा खुलासा किया है। इस व्यवसायी ने विदेशों में जमा 73 करोड़ रुपये की राशि और सिंगापुर, स्विस बैंकों व अमेरिका में अपने लाकरों का ब्यौरा आयकर विभाग को दिया है।

सतीश साहनी द्वारा यह खुलासा तब किया गया जब आयकर के खुफिया अधिकारियों की एक टीम ने व्यवसायी के सैनिक फार्म बंगले और साउथ एक्सटेंशन-1 परिसरों पर छापे मारे।

आयकर विभाग को संदेह है कि यह एक बहुस्तरीय हवाला रैकेट और मनी लॉन्डरिंग का मामला हो सकता है। विभाग संभावित राजनीतिक संबंधों के साथ कुछ रसूखदार व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रहा है।

उर्जा क्षेत्र के लिए देश, विदेश में परामर्श सेवाएं देने वाले शाहणे इस समय एहतियात के तौर पर आयकर विभाग की नजरबंदी में है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सूत्रों ने कहा कि आयकर विभाग की टीम ने पाया कि विदेशी बैंकों में साहनी के पांच खाते हैं। उसका एक-एक खाता ज्यूरिख और सिंगापुर में है और तीन खाते अमेरिका में हैं। इसके अलावा, दिल्ली बैंकों में उसकी आलमारी के आकार के आठ लॉकर हैं।