कच्चे तेल की कीमत सात महीने के सबसे निचले स्तर पर, भारत में 156 दिनों से नहीं बदले पेट्रोल- डीजल के दाम

पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL)  के मुताबिक, आज (सोमवार), 12 सितंबर को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है. देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार स्थिर हैं.

कच्चे तेल की कीमत सात महीने के सबसे निचले स्तर पर, भारत में 156 दिनों से नहीं बदले पेट्रोल- डीजल के दाम

पेट्रोल- डीजल के दामों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL)  के मुताबिक, आज (सोमवार), 12 सितंबर को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है. देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार स्थिर हैं. IOCL के मुताबिक, देश में पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.1 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत सात महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है. इसके बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil) में कमी आने के बाद भी भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. राष्ट्रीय बाजार में लंबे समय से वाहन ईंधन (Fuel Price) के भाव स्थिर हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड ऑयल 95 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है. 

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिए कि पेट्रोल-डीजल के भाव में अभी गिरावट नहीं आएगी तो तेल के दामों पर महंगाई की मार से राहत मिली रह सकती है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में नरमी के बीच पेट्रोल और डीजल का रेट्स (Petrol Diesel Prices) अभी स्थिर रह सकते हैं. 

 ये भी पढ़ें: 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुणे में भारी बारिश के बाद पानी में डूबे वाहन, घरों में भरा पानी