यह ख़बर 12 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

उपभोक्ता महंगाई दर घटकर 9.64 फीसदी

खास बातें

  • उपभोक्ता महंगाई दर जुलाई में घटकर 9.64 फीसदी रही। यह जानकारी सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से मिली। जून माह में यह दर 9.87 फीसदी थी।
नई दिल्ली:

उपभोक्ता महंगाई दर जुलाई में घटकर 9.64 फीसदी रही। यह जानकारी सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से मिली। जून माह में यह दर 9.87 फीसदी थी।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित महंगाई दर में ग्रामीण क्षेत्रों में और भी अधिक गिरावट हुई। जून की 9.63 फीसदी से घटकर यह जुलाई में 9.14 फीसदी दर्ज की गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शहरी क्षेत्रों में हालांकि आलोच्य अवधि में उपभोक्ता महंगाई दर में वृद्धि हुई। जून में जहां यह 10.13 फीसदी थी, वहीं जुलाई में यह 10.26 फीसदी हो गई।