यह ख़बर 24 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

चालू वित्तवर्ष में कंपनियों का लाभ 21.6 प्रतिशत बढ़ेगा

खास बातें

  • भारतीय कंपनियों का शुद्ध लाभ चालू वित्तवर्ष में 21.6 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। कच्चे माल की लागत में नरमी और स्थिर ब्याज दर की वजह से कंपनियों के लाभ में यह वृद्धि होगी।
मुंबई:

भारतीय कंपनियों का शुद्ध लाभ चालू वित्तवर्ष में 21.6 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। कच्चे माल की लागत में नरमी और स्थिर ब्याज दर की वजह से कंपनियों के लाभ में यह वृद्धि होगी। आर्थिक विश्लेषण संस्था सीएमआईई ने यह अनुमान जताया है।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) ने घरेलू अर्थव्यवस्था पर अपनी नवीनतम रपट में कहा, "हमें कंपनियों का शुद्ध लाभ चालू वित्तवर्ष के दौरान 21.6 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सीएमआईई ने कहा कि यह सुधार सभी खंडों में देखने को मिलेगा। विनिर्माण क्षेत्र का शुद्ध लाभ 23.6 प्रतिशत बढ़ने, जबकि वित्तीय सेवा क्षेत्र का शुद्ध लाभ 23.4 प्रतिशत और गैर-वित्तीय सेवा क्षेत्र का शुद्ध लाभ 13.4 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।