यह ख़बर 24 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

कोयला मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर खुद को दी क्लीन चिट

खास बातें

  • कोल ब्लॉक आवंटन के मुद्दे पर कोयला मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा दायर करके दावा किया है कि कोल ब्लॉक का आवंटन कायदे कानूनों के हिसाब से हुआ।
नई दिल्ली:

कोल ब्लॉक आवंटन के मुद्दे पर कोयला मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा दायर करके दावा किया है कि कोल ब्लॉक का आवंटन कायदे कानूनों के हिसाब से हुआ। यह भी दावा किया गया है कि कोल ब्लॉक आवंटन से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है ओर देश को फायदा हुआ है। साथ ही कोयला मंत्रालय का यह भी कहना है कि सिर्फ वाजिब निजी कंपनियों को ही ब्लॉक मिले हैं।

कोयला आवंटन पर सवाल उठाती एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस मामले में सीबीआई के निदेशक को भी शुक्रवार तक हलफनामा दायर करना है। मामले की सुनवाई 30 अप्रैल को होनी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com