खास बातें
- दिल्ली में फिलहाल सीएनजी 32 रुपये किलो है जो पौने दो रुपये किलो के हिसाब बढ़कर 33 रुपये 75 पैसे हो जाएगी।
दिल्ली:
दिल्ली और एनसीआर इलाके में शुक्रवार रात से सीएनजी गैस महंगी होने जा रही है। दिल्ली में फिलहाल सीएनजी 32 रुपये किलो है जो पौने दो रुपये किलो के हिसाब बढ़कर 33 रुपये 75 पैसे हो जाएगी। जबकि नोएडा ग्रेटर नोएडा और गाज़ियाबाद में 2 रुपये किलो बढ़ने जा रहे हैं दाम। अब एनसीआर में 37 रुपये 90 पैसे किलो के हिसाब से मिलेगी सीएनजी। आईजीएल का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की घटती क़ीमत की वजह से उसे दाम बढ़ाने पड़े हैं।