यह ख़बर 05 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

चिटफंड घोटालों को रोकने के लिए कड़े नियमों की जरूरत : आरबीआई

खास बातें

  • भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर डी सुब्बाराव ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की चिटफंड कम्पनी शारदा स्कीम की तरह चिटफंडों के प्रसार और अवैध संचालन पर लगाम लगाने के लिए कड़े विनियमन की जरूरत है।
मुंबई:

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर डी सुब्बाराव ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की चिटफंड कम्पनी शारदा स्कीम की तरह चिटफंडों के प्रसार और अवैध संचालन पर लगाम लगाने के लिए कड़े विनियमन की जरूरत है।

भारतीय व्यापारी संघ द्वारा वित्त एवं बैंकिंग पर सातवें अंतरराष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन में सुब्बाराव ने कहा, "देश में छद्म बैंकिंग प्रणाली के गैर कानूनी अस्तित्व और संचालन पर अंकुश लगाने के लिए हमें अपने नियमों को सख्त करने की जरूरत है।"

सुब्बाराव ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को घोटालेबाजों द्वारा लूटे जाने से बचाने के लिए विनियमों को सख्त किया जाना जरूरी है।

शारदा समूह पर चिट फंड में रुपया जमा करने वाले लाखों व्यक्तियों के  साथ धोखाधड़ी कर कई करोड़ रुपयों का घोटाला करने का आरोप है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वर्तमान समय में देश में आरबीआई से पंजीकृत एवं विनियमित 12,000 गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां हैं।