मुंबई:
देश के शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शानदार तेजी के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 318.95 अंकों की तेजी के साथ 24,693.35 पर और निफ्टी 90.70 अंकों की तेजी के साथ 7,367.10 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 160.74 अंकों की तेजी के साथ 24,535.14 पर खुला और 318.95 अंकों यानी 1.31 फीसदी की तेजी के साथ 24,693.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,745.86 के ऊपरी और 24,470.78 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.10 अंकों की तेजी के साथ 7,306.50 पर खुला और 90.70 अंकों यानी 1.25 फीसदी तेजी के साथ 7,367.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,381.00 के ऊपरी और 7,293.90 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 150.10 अंकों की तेजी के साथ 8,668.32 पर और स्मॉलकैप 167.34 अंकों की तेजी के साथ 9,128.04 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बिजली (3.66 फीसदी), तेल एवं गैस (2.16 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.15 फीसदी), रियल्टी (2.10 फीसदी) और धातु (2.10 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।