यह ख़बर 25 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 64 अंकों की गिरावट, निफ्टी 19 अंक टूटा

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 63.97 अंकों की गिरावट के साथ 19,856.24 पर और निफ्टी 18.60 अंकों की गिरावट के साथ 5,873.85 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 63.97 अंकों की गिरावट के साथ 19,856.24 पर और निफ्टी 18.60 अंकों की गिरावट के साथ 5,873.85 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 27.22 अंकों की तेजी के साथ 19,947.43 पर खुला और 63.97 अंकों या 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 19,856.24 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,978.49 के ऊपरी और 19,658.74 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.10 अंकों की तेजी के साथ 5,901.55 पर खुला और 18.60 अंकों या 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 5,873.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 5,910.55 के ऊपरी और 5,811.10 के निचले स्तर को छुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 6.50 अंकों की तेजी के साथ 5,616.13 पर और स्मॉलकैप 3.87 अंकों की गिरावट के साथ 5,448.64 पर बंद हुआ। बीएसई के 13 में से सात सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। ऊर्जा (1.84 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.45 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.27 फीसदी), धातु (1.17 फीसदी) और सार्वजनिक कंपनियां (0.93 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।