यह ख़बर 19 मई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

ब्रिटेन में भारतीय आम पर प्रतिबंध का विरोध

लंदन:

यूरोप में भारत से आम के आयात पर पाबंदी पर भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिकों ने नाराजगी जताई है।

इन लोगों का कहना है कि यह कदम अनुचित और उन्हें गर्मी के मौसम के इस स्वादिष्ट फल से वंचित करने वाला है।

यूरोपीय संघ ने एक मई से अल्फांसो आम सहित अन्य प्रकार के आमों की भारतीय किस्मों पर प्रतिबंध लगाया दिया है। पिछले साल जहाजों में इस आम के कुछ ऐसे कीट मिले थे जो फसलों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस प्रतिबंध का भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिकों ने विरोध किया है।