यह ख़बर 27 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़ा

खास बातें

  • बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध मुनाफा 31 दिसंबर, 2011 को समाप्त चालू वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 716.16 करोड़ रुपये रहा है।
मुंबई:

बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध मुनाफा 31 दिसंबर, 2011 को समाप्त चालू वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 716.16 करोड़ रुपये रहा है। बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में बैंक  ने कहा है कि पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में उसने 653.16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

तिमाही के दौरान बैंक की कुल आमदनी बढ़कर 8,002.27 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में 6,115.76 करोड़ रुपये रही थी। चालू वित्तवर्ष के पहले नौ माह में बैंक का शुद्ध मुनाफा हालांकि 14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,724.79 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में 1,995.07 करोड़ रुपये रहा था। नौ माह की अवधि में बैंक की कुल आमदनी 23,024.11 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्तवर्ष की अप्रैल से दिसंबर की अवधि में 17,263.43 करोड़ रुपये रही थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com