खास बातें
- बैंक ऑफ इंडिया को दिसंबर तिमाही के दौरान 653.16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 61.07 फीसदी अधिक है।
New Delhi: सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया को दिसंबर तिमाही के दौरान 653.16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 61.07 फीसदी अधिक है। बैंक ने बंबई शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इससे पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक को 405.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में बीओआइ की कुल आय बढ़कर 5,115.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 5,057.83 करोड़ रुपये थी। दिसंबर माह में समाप्त नौ माह के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 51.92 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,995.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,313.16 करोड़ रुपये था।