यह ख़बर 30 अप्रैल, 2014 को प्रकाशित हुई थी

बीएमडब्ल्यू ने 1,56,000 कारें व एसयूवी वापस मंगाई

डेट्रायट:

बीएमडब्ल्यू अमेरिका में 1,56,000 कारें व एसयूवी वापस मंगा रही है। इन वाहनों के इंजन में पावर की खामी की वजह से इन्हें वापस मंगाया जा रहा है।

वापस मंगाई जा रही कारों में 128आई, 328आई, जेड4, 135आई, 335आई, 528आई और 640आई कारें शामिल हैं। इनके अलावा एक्स3, एक्स5 और एक्स6 एसयूवी भी वापस मंगाए जा रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अमेरिका के नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि डीलर इंजन में लगे बोल्ट को बिना कोई शुल्क लिए बदलेंगे। कंपनी मई में इन वाहनों को वापस मंगाना शुरू कर सकती है।